जंघई।हरिओम रामलीला कमेटी सेमरी, प्रतापपुर की रामलीला मंचन के समापन दिवस पर श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र चित्रण व जीवनी का मंचन कर पात्रों ने भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्श व गुणों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें व युवा रामलीला में प्रतिदिन उपस्थित रहें और पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर रहा। अंतिम दिन अहिरावण वध, रावण वध, राम राज्याभिषेक तक रामलीला का मंचन किया गया। पात्रों में राम का अभिनय पंकज पटेल और लक्ष्मण का अभिनय आदर्श पटेल ने किया। अन्य सभी पात्रों का दमदार प्रदर्शन देखकर क्षेत्र के युवा समाजसेवी शिवराम बिंद द्वारा साल पात्रों को ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिवराम बिंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सभी पात्रों के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। कहा कि रामलीला के साथ-साथ शिक्षा की भी हमारे जीवन में एक अहम भूमिका है इंसान शिक्षा के बिना अपने आप अधूरा महसूस करता है इसलिए समाज में शिक्षा की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जो समाज में सम्मान दिलाता है। मंच पर उपस्थित अपना दल एस के महासचिव और जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी विनोद मौर्या और मंडल के संचालक पूर्व डायरेक्टर चंद्रशेखर पटेल ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर उदयराज पटेल, कोषाध्यक्ष शिवपूजन पटेल, ज्ञानचंद पटेल, रामचंद्र पटेल, धनंजय पटेल सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।