जंघई।पूर्व प्रधान मर्रों ग्राम सभा अशोक तिवारी द्वारा अपने निवास पर 28 अक्टूबर तक शतचंडी पाठ का आयोजन एवं 29 अक्टूबर बुधवार को  विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान में गुरु दीक्षा, शतचंडी महायज्ञ, रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति हवन एवं महाप्रसाद भंडारा कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित मुरारी लाल मिश्र, पूर्व विधायक हंडिया प्रशांत सिंह, ब्लाक प्रमुख धनूपुर ज्योति यादव, कांग्रेस नेता मुन्ना उपाध्याय, मुन्ना पांडेय, मातेश्वर ओझा, शिवराम दुबे, श्रीराम दुबे, शीतला दुबे, आनंद सिंह, मुन्नू दुबे एवं परिजनों में लाल बहादुर तिवारी शास्त्री, रमाशंकर तिवारी, श्याम बाबू तिवारी व्यास, आनंद तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, भरत लाल तिवारी, लवकुश तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष तिवारी, संजय तिवारी, विपिन तिवारी, महेंद्र तिवारी, आशीष तिवारी, राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, अतुल तिवारी, अनुज तिवारी, नितिन तिवारी, अभिषेक तिवारी, सूरज तिवारी, आयुष तिवारी, अनमोल तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।