जंघई।सरायममरेज ग्राम सभा के विद्यालय पर प्रगति ग्रामोद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान प्रयागराज द्वारा गुरुवार को माटी महोत्सव‌ का आयोजन किया गया। इसमें बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल अधिकार के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बाल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के विषय में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर खंड समन्वक सुभाष शुक्ला, आंगनवाड़ी कमला देवी एवं शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।