
जंघई।सरायममरेज थानांतर्गत जंघई पड़ान गांव निवासी प्रदीप पांडेय पुत्र स्व. गुलाब शंकर पांडेय उम्र 32 वर्ष सोमवार दोपहर में अपने घर से निकला और जंघई बरना रोड से बाइक पर सवार होकर बरना में किसी कार्य हेतु जा रहा था कि थानापुर गांव में सामने से आ रही धान काटने वाली हार्वेस्टर मशीन ने जोरदार टक्कर मार दिया प्रदीप बाइक सहित नीचे गिरकर तड़पने लगा और देखते ही देखते सांसें थम गई। स्थानीय लोगों से पुलिस चौकी जंघई एवं सरायममरेज थाना में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवागमन खुलवाया। दो भाईयों एवं एक बहन में सबसे छोटा प्रदीप पिता की मौत के बाद घर पर रहकर कृषि कार्य करता था उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है विधवा मां, पत्नी एवं 9 वर्ष के एक बेटे का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचें पूर्व प्रत्याशी प्रतापपुर विधानसभा भाजपा नेता इंजीनियर घनश्याम पांडेय ने थानाध्यक्ष सरायममरेज अतुल कुमार मिश्र से उचित कार्यवाई हेतु कहा और अपने पड़ोसी मृतक प्रदीप पांडेय के परिवार का यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सरायममरेज अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु शव प्रयागराज भेज दिया गया है हार्वेस्टर को कब्जे में ले लिया गया है दोषियों के प्रति कठोर विधिक कार्यवाई जाएगी।









