जंघई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हरिहर धाम कुंदौरा महादेव मंदिर प्रांगण में कल्पना बालाजी बाल हनुमान मंदिर का 17 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री कल्पना बाला जी मंदिर का वार्षिकोत्सव व भंडारा सर्व धर्म समन्वय समिति कुंदौरा महादेव हरीपुर मर्रो एवं विजय बहादुर गोंड, कपिल गोंड के द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ वी के सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज एवं शीतला प्रसाद गौड़ मुख्य स्थाई अधिवक्ता हाइकोर्ट प्रयागराज, प्रशांत सिंह पूर्व विधायक हंडिया, संजय गौड़ जयपुर मूर्ति भंडार वाराणसी, अरविंद विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जवाहर लाल गोंड पूर्व जिला पंचायत सदस्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सत्येंद्र पांडेय, विजय बहादुर यादव, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा आशाराम गोंड, अखिलेंद्र सिंह यादव, अमर बहादुर गोंड, राजेश गोंड सहित तमाम लोग मौजूद रहे।