जंघई।नागरिक पीजी कालेज जंघई में 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी के शहादत दिवस के दिन महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में व्याख्यान प्रतियोगिता, रन फाॅर यूनिटी, सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकीकरण की नीतियों व कार्यों पर लघुशोध और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रवि मिश्र, मुकेश सिंह, डाॅ. गंगेश दीक्षित, डाॅ अरविंद राय, अमित सिंह, डाॅ आनंद, डाॅ. कुलदीप, विकास यादव, डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. आयुषी मौर्य के व्याख्यान हुए। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डाॅ. बृजेश यादव सह-आचार्य शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया।