जंघई।मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक बलवंत सिंह, उप निरीक्षक आराधना सिंह, उप निरीक्षक मिताली सिंह, महिला आरक्षी सरोजनी यादव एवं संगीता पटेल द्वारा ग्राम जंघई थाना सराय ममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज मे जाकर  महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम 1930 आदि की जानकारी दी गयी तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे भी बताया गया व साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरुक किया गया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी आराधना सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति टीम बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु 24 घंटे दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ तत्पर है और असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर है।