
जंघई।पूर्व प्रधान मर्रो अशोक तिवारी के निवास पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार को पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक इंजीनियर उदयभान करवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व गति से प्रगति पथ पर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का उनका मंत्र आज राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व उस समय और अधिक प्रभावी सिद्ध हुआ जब दुनिया अनेक चुनौतियों से जूझ रही थी। विषम परिस्थितियों में उन्होंने भारत को न केवल सुरक्षित रखा बल्कि प्रगति की नई दिशा भी दी। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से अग्रसर है। यह उपलब्धि केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। वास्तव में प्रधानमंत्री जी के प्रयास भारत को विश्वगुरु के स्थान तक ले जाने वाले हैं। उनकी सोच वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार करती है, जो आज के वैश्विक परिदृश्य में शांति और सामूहिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। हमारे प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास हो रहा है। कार्यक्रम आयोजक अशोक तिवारी ने माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित मुरारी लाल मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दुबे, बालकृष्ण तिवारी पूर्व प्रधान, कल्लू नेता, हरिप्रसाद मिश्र प्रधान, काशीनाथ शुक्ला, पिंटू पांडेय प्रधान, सौरभ तिवारी प्रधान, जितेंद्र शुक्ला, संदीप करवरिया, आशीष मिश्रा, जगदीश तिवारी, लाल बहादुर तिवारी शास्त्री, रमाशंकर तिवारी, श्याम बाबू तिवारी व्यास, आनंद तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, भरत लाल तिवारी, लवकुश तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष तिवारी, योगेश शुक्ला, राधे मोहन पांडेय, अशोक दुबे, दुर्गेश शुक्ला, रोहित तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।









