मीरगंज। मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने मीरगंज से लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। मीरगंज बाजार बाजार मे कई व्यापारिक प्रतिष्ठान, थाना, अस्पताल एवं कई कालेज है यहां के लोगो को व्यापार करने के लिए, शैक्षणिक कार्य के लिए तथा दवा के लिए वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ जैसे शहर में जाना पड़ता है पर यहां परिवहन विभाग की कोई सेवा नही है। इसी को देखते हुए लोगों की मांग पर मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोडवेज सेवा चालू कराने की मांग की है उन्होंने ने पत्र मे लिखा है की उनके मछलीशहर विधानसभा मे मीरगंज एक प्रमुख बाजार है जहां से लोगो का आना जाना लखनऊ प्रयागराज और वाराणसी के लिए होता है लेकिन यहां से कोई रोडवेज बस की सेवा नही है जिसकी जरुरत है इसलिए यहां से इन शहरो के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू किया जाय विधायक के इस कदम से स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। सवैया निवासी अशोक यादव बाबा व बसेरवां निवासी नन्हें यादव का कहना है की मछलीशहर तहसील का दक्षिणी क्षेत्र सुविधाओं से वंचित है यहां की मीरगंज बाजार एक प्रमुख बाजार है विधायक का यह कदम सराहनीय है।