
जंघई।राजाराम का पुरा, बभनियांव गांव के गणेश पूजा पंडाल में गणेश चतुर्थी पर आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्चन करवाकर गणेश भगवान की प्रतिमा को प्रतिष्ठापित किया गया है। प्रतिदिन सुबह शाम भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती सुंदर काण्ड भजन प्रसाद का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। पंडाल मे विघ्नहर्ता को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 'गणपति बप्पा मोरया' का उद्घोष करते हुए बाजे-गाजे, ढोल नगाड़े एवं डीजे संग भक्तगण भगवान विनायक गणपति महाराज की प्रतिमा लेकर पूजा पंडाल पहुँचे वहां मंच पर उनकी स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वत्ता के साथ विद्वानों द्वारा कराया गया। भक्तों ने पुष्प, माला, प्रसाद अर्पित करते हुए आरती किया एवं अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा उसके बाद भजन कीर्तन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। नौ दिवसीय गणपति महोत्सव से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है सभी लोग पहुंचकर पूजन अर्चन आरती कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत उपाध्याय प्रवक्ता नागरिक इंटर कॉलेज जंघई, अनिल उपाध्याय बॉम्बे बिग बाजार जंघई, आनंद उपाध्याय एसडीएम, बबलू उपाध्याय, अश्विनी उपाध्याय, भाने उपाध्याय, अंतिम चौरसिया, मगन उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, विकास उपाध्याय, हर्षित मिश्रा, भगेलू चौरसिया, राजू उपाध्याय, बृजेश उपाध्याय, सुदामा विश्वकर्मा, हौंसिला विश्वकर्मा, गुलाब मिश्रा, रमाकांत उपाध्याय काका सहित तमाम भक्तगण पूजन अर्चन आरती में मौजूद रहे।









